गौमाताओं के लिए बेहतर छाया, पानी, उपचार एवं संरक्षण सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टर श्री यादव उत्तम व्यवस्थाओं वाली गौशालाओं की सराहना बालाकोट गौशाला में अव्यवस्थाएं पाए जाने पर संबंधितों को नोटिस जारी करने दिए गए निर्देश पशु औषधालय संस्था बंद जाने पर संस्था प्रभारी निलंबित इमलिया घाट, चौरई एवं बालाकोट गौशालाओं का किया गया निरीक्षण

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव आज आकस्मिक भ्रमण अभियान के तहत इमलिया घाट स्थित गोपाल कृष्ण गौशाला पहुंचे। यहां पर गौशाला की व्यवस्थाएं देखी, गौमाता गौशाला में थी, छाया पानी और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्थाएं थी। उन्होंने यहां पर गौशाला के संचालन की बेहतर व्यवस्था पर इसकी सराहना करते हुए इसी तरह अच्छा कार्य करने प्रेरित किया। इसी दौरान कलेक्टर चौरई स्थित गौशाला पहुंचे। यहां पर भी गौशाला का संचालन अच्छी तरह से किया जा रहा था, इसके उपरांत कलेक्टर बालाकोट पहुंचे। बालाकोट गौशाला में पेयजल की समुचित व्यवस्था आदि नहीं पाए जाने पर और बाहर गौशाला में बोर्ड लेखन का कार्य नहीं पाया गया।
कलेक्टर श्री यादव ने कहा गौ सेवा करना हम सबका कर्तव्य हैं, इसी को देखने के लिए प्रात: से गौशालाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा शासन द्वारा गौ सेवा के लिए राशि दी जाती हैं, उसका पूरा उपयोग गौमाता माताओं को अच्छी व्यवस्था मिले, छाया, पानी मिले, उन्हें आवश्यकता पड़ने पर उनको ईलाज मिले। चौरई में व्यवस्था अच्छी मिली है। बालाकोट गौशाला में सुदृण व्यवस्था नहीं पाये जाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
श्री यादव ने कहा इमलिया घाट में अच्छी व्यवस्था मिली है, हमारा जैसा प्रयास था कि जो बैठक लेकर गौशाला संचालकों को बताया गया था सेवा करना हैं, लोगों को जागरूक करें कि वो अपना इसको कर्तव्य माने और संवेदनशीलता के साथ गौमाता के प्रति प्रेम रखकर उनकी सेवा करें। आज हमें उसमें परिवर्तन देखने को मिला, यहां देखा तो सभी गौमाताओं के लिए अच्छा भोजन मिल रहा है, छाया पानी है, पंखे लगे लगे हुए हैं, आगे लिखा भी दिया गया है, कब क्या दिया जाएगा, क्या व्यवस्था है, कितने पशु हैं। कलेक्टर श्री यादव ने कहा जिले में सुधार की दिशा हमारा प्रयास था जिसके साथ हम प्रयास करना चाहते हैं जैसा गौमाता को अच्छी सुविधा मिले, आगे भी इसको लगातार देखते रहेंगे।
पशु औषधालय संस्था बंद जाने पर संस्था प्रभारी निलंबित
कलेक्टर श्री यादव ने बताया पशु औषधालय बालाकोट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पशु औषधालय संस्था बंद पायी गई एवं संस्था प्रभारी रमेश कुमार कोरी अनुपस्थित रहने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया हैं।
कलेक्टर ने कहा चिकित्सक गौ माता की सेवा में किसी तरह की कोई कोताही ना बरते, समय पर उपस्थित रहे, आवश्यकता पड़ने पर गौ माता का इलाज करें। कलेक्टर ने कहा सभी गौसेवक, गौसंचालक अच्छी व्यवस्था देने का प्रयास करें।


