Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

बदलते मौसम में डेंगू से बचाव हेतु सतर्क रहें

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉआर.केअठया ने 16 मई राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर बताया कि आगाामी वर्षाकाल एवं वर्तमान गर्मी के मौसम को देखते हुए डेंगू से बचाव हेतु सतर्कता एवं जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। डेंगू से बचाव के प्रति आमजन में जागरूकता बढा़ने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष एडवायजरी जारी की गई है। डॉ. अठया ने बताया कि डेंगू एक मच्छर जनित बीमारी हैजो एडीज मच्छर के काटने से फैलती है। यह मच्छर साफ एवं रूके पानी में पनपता है तथा प्रायः दिन के समय काटता है।

        उन्होंने आमजन से आग्रह किया है कि अपने घरऑगनआसपास सफाई बनाए रखें तथा कहीं भी पानी जमा न होने दें। वर्तमान गर्मी के मौसम में लोग कूलरटंकियों एवं अन्य पात्रों में पानी संग्रहीत करते हैंऐसे में कूलर का पानी प्रत्येक सप्ताह बदलें एवं उसे सूखा कर पुनः उपयोग करें। पानी की टंकियों एवं बर्तनों को ढॅक कर रखें। अनुपयोगी डिब्बेटायरगमले एवं कबाड़ में पानी जमा न होने दें। घरों एवं कार्यस्थलों के आसपास स्वच्छता बनाए रखना डेंगू रोकथाम का सबसे सुरक्षित उपाय है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!