खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा ग्राम तेजगढ़ स्थित विभिन्न किराना दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण आयोडीन नमक, मैंगो सिप एवं अचार मसाला के लिए गए नमूनें, एक्सपायरी डेट की चायपत्ती वजन 7.5 किलो मूल्य 2640 रुपए का किया गया विनष्टीकरण

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल ने निरीक्षण कार्यवाही करते हुए ग्राम तेजगढ़ स्थित विभिन्न किराना दुकानों का औचक निरीक्षण किया। कार्यवाही में झलौन रोड स्थित सौरभ किराना से बुलेट ब्रांड आयोडीन नमक, बस स्टैंड स्थित सिंघई कोल्ड ड्रिंक्स से लकी ब्रांड मैंगो सिप मैंगो ड्रिंक एवं नामदेव किराना से अनमोल ब्रांड अचार मसाला के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर मैजिक बॉक्स की सहायता से किराना खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गई। मौके पर झलौन रोड स्थित विठ्ठल किराना में एक्सपायरी डेट की चायपत्ती कुल 7 किलो 500 ग्राम मूल्य 2640 रुपए पाए जाने पर मौके पर विनष्टीकरण किया गया।


