जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बकेनी की साप्ताहिक बैठक संपन्न गंगा दशहरा के पावन पर्व पर ग्राम में स्थित सामुदायिक कुएं से श्रीराम मंदिर तक निकाली जाएगी कलश यात्रा

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला दमोह एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बकेनी में नवांकुर संस्था नेहरू युवा नव जागृति नव युवक मंडल समिति द्वारा साप्ताहिक बैठक एवं जल चौपाल का आयोजन किया गया।
बैठक में आगामी गंगा दशहरा पर्व पर ग्राम के सामुदायिक कुएं से श्रीराम मंदिर बकेनी तक कलश यात्रा एवं रैली निकालने का निर्णय लिया गया। साथ ही ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन के प्रति जागरूक करने पर चर्चा की गई।
घनश्याम पटेल ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक कर जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।
इस दौरान सेक्टर प्रभारी एवं संस्था अध्यक्ष घनश्याम पटेल, बसंत पटेल, हाकम अहिरवार, यशवंत सिंह, चंदन कुमार खरे, संतोष अहिरवार, लोटन सिंह, अंगद सिंह सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।



