समर कैम्प के समापन पर बच्चे हुए पुरस्कृत
अवकाश के दिनों में भी विद्यार्थी सीखने की प्रक्रिया में संलग्न रहे एवं विद्यालय खोलने के उपरांत उनकी उपस्थिति विद्यालयों में बनी रहे इसके लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हटा के प्राचार्य आर.पी विश्वकर्मा की पहल पर जिले के विद्यालयों द्वारा शैक्षिक रूप से समर कैंप आयोजित कर विद्यार्थियों में अंतर निहित रचनात्मक को प्रदर्शित करने का अवसर देने के लिए इस दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। विकासखंड बटियागढ़ अंतर्गत मगरोंन संकुल की शासकीय प्राथमिक शाला कनौरा रामनगर में शिक्षक शाहिद खान द्वारा लगाए गए समर कैंप में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के उच्च माध्यमिक शिक्षक माधव पटेल, डीआरजी दिनेश प्यासी, बखत सिंह ठाकुर समर कैंप समापन पर विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मिट्टी के खिलौने, ड्राइंग, पेंटिंग, कविता कहानियां का अवलोकन किया एवं विद्यार्थियों को पारितोषक वितरित किए।
शिक्षक शाहिद खान ने बताया जनगणना के दौरान वह प्रगणक के रूप में कार्य कर ही रहे थे इसी दौरान प्राचार्य डाइट के मार्गदर्शन में शाला प्रबंधन समिति एवं जन समुदाय के सहयोग से समर कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। सात दिन तक चले समर कैंप में विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों का मार्गदर्शन मिला ।




