उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में 21, 22 एवं 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत “समाधान समारोह-2026” का आयोजन होगा
आपसी सहमति एवं सहभागिता से न्याय की भावना को मूर्त रूप दिये जाने के उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में 21, 22 एवं 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत समाधान समारोह-2026 का आयोजन किया जा रहा है, इस विशेष लोक अदालत समाधान समारोह-2026 में बैंकिग एवं बीमा से संबंधित प्रकरण, सिविल (दीवानी) प्रकरण, मोटर दुर्घटना प्रतिकर प्रकरण, उपभोक्ता विवाद एवं रोग से संबंधित प्रकरण, पारिवारिक विवाद प्रकरण, वाणिज्यिक एवं आर्बिट्रेशन प्रकरण, शासकीय सेवकों से सबंधित सेवा प्रकरण, किराया नियंत्रण एव सार्वजनिक परिसरों (बेदखली) अधिनियम से संबधित प्रकरण, श्रम एवं औद्योगिक विवाद, स्थानांतरण याचिकाएं एवं अन्य कोई भी प्रकरण जो विधि अनुसार समझौता योग्य हो का निराकरण पक्षकारों की सहमति के आधार पर किया जायेगा।
म.प्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर से प्राप्त निर्देशानुसार प्रकरणो के पक्षकारों के साथ समन्वय करने, मध्यस्थता को सुगम बनाये जाने हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष सुभाष सोलंकी के द्वारा विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटीज) उदय सिंह मरावी दमोह को “विशेष लोक अदालत (समाधान समारोह 2026)” हेतु जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है।
जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय मे लबित प्रकरणों के लिये पक्षकारों की सहमति के प्रकरण लिये जायेगे इसका उद्देश्य आपसी सहमति एवं संवाद के माध्यम से लंबित प्रकरणों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण किया जाना है, इस हेतु प्राप्त सूची अनुसार प्रकरणों में पक्षकारों को प्रीसिटिंग हेतु नोटिस जारी किये गये है जिसमे प्रशिक्षित मध्यस्थ की नियुक्ति की जाकर पक्षकारों को सुलह एवं समझौते से प्रकरण के निराकरण कराये जाने हेतु प्रयास किया जावेगा। प्रीसिटिंग में पक्षकारों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन उपस्थित रहने का विकल्प उपलब्ध रहेगा।


