E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
मेडिकल कॉलेज और सांदीपनि स्कूल (सीएम राइज) के कार्य समय सीमा पर पूर्ण हो जाए

गैसाबाद ब्यारमा नदी पर बने ब्रिज कार्य गति से पूर्ण कराया जाये ताकि लोगों को
आवागमन में सुविधा हो जाए
जिले के सभी 15 आयुष अस्पतालों में योग कार्यक्रम नियमित रूप से हो
सुनिश्चित कराया जाये-प्रभारी मंत्री श्री परमार
जिले के विकास कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न
दिये गये अह्म दिशा निर्देश
जहां आवश्यक है पम्पों का संधारण कराया जाए जहां पाइपलाइन बढ़ाने की आवश्यकता है
वह भी कराई जाये-संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी
क्षेत्र के किसानों को भरपूर लाभ मिलेगा-पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटैल
नहरों की सफाई त्वरित रूप से कराई जाए यह सभी कार्य बारिश के पूर्व
करा लिये जाएं-विधायक जयंत मलैया
दमोह : 14 मई 2026
मेडिकल कॉलेज और सांदीपनि स्कूल (सीएम राइज) के कार्य समय सीमा पर पूर्ण हो जाए यहां पर सड़क आदि सभी कार्य त्वरित गति से कराई जाए नगर के दोनों ROB की लाइटें सुधरें और सड़क सुधार का कार्य तत्काल कराया जाए। इस आशय के निर्देश आज प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए l इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल, पूर्व वित्त मंत्री एवं विधायक जयंत मलैया, विधायक हटा उमा देवी खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे, अपर कलेक्टर मीना मसराम, एडीशनल पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया सहित जिलाधिकारी मौजूद रहेl
जिले के प्रभारी मंत्री श्री परमार ने गैसाबाद ब्यारमा नदी पर बने ब्रिज के संबंध में कहा कार्य गति से पूर्ण कराया जाए ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो जाए, उन्होंने झापन ब्यारमा नदी पर बने ब्रिज के संबंध में चर्चा कर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए l
जिले के प्रभारी मंत्री श्री परमार ने समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे हैं गेहूं, चना, मसूर कि अब तक खरीदी की जानकारी लेते हुए कहा कि किसानों को पैसा समय पर मिले इसमें विलंब कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी । उन्होंने कहा खरीदी के बाद अनाज का भंडारण त्वरित रूप से कराया जाए और परिवहन कार्य में तेजी लाई जाए, आवश्यक होने पर अतिरिक्त परिवहन के लिए वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
जिले के प्रभारी मंत्री ने कहां पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए 16 करोड रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, बजट उपलब्ध करा दिया गया है, वांछित कार्य त्वरित गति से कराये जायें। उन्होंने कहा जिले के जिन भी महाविद्यालय में बाउंड्री वॉल की आवश्यकता है, प्रस्ताव दिए जायें राशि मुहैया कराई जाएगी। श्री परमार ने पॉलिटेक्निक और आईटीआई के प्लेसमेंट की जानकारी ली और कहा कि यहां के छात्रों का कहां-कहां पर चयन हुआ है, इसकी जानकारी दी जाये। उन्होंने सोलर ट्रेड प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोलर को बढ़ावा दिया जा रहा है, आने वाले समय में लगभग हर घरों में सोलर का उपयोग बढ़ेगा। अतः जिले में सोलर और प्लंबर की ट्रेनिंग दिलाई जाये इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जायें। प्रभारी मंत्री ने कहा पूरे जिले के महाविद्यालयों के लिए जहां भी फर्नीचर, स्मार्ट क्लास लैब के प्रस्ताव आवश्यक हो दिये जाएं सभी जगह स्वीकृति दिलाई जाएगी। शासन की मंशा महाविद्यालय में बेहतर गुणवत्ता युक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना है, इस हेतु धनराशि की कमी नहीं है।
काम की क्वालिटी चेक कराए
प्रभारी मंत्री श्री परमार ने कहा जिले में कार्यों की क्वालिटी चेक करने के लिए एक कमेटी गठित की जाये जो कार्यों की गुणवत्ता चेक करें और गुणवत्ता सभी कार्यों में सुनिश्चित रहे। उन्होंने कहा कार्यों में गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पेंडिंग कामों की समीक्षा की जाए जाए
प्रभारी मंत्री ने कहा जिले की पंचायतों में ब्लॉक बार समीक्षा बैठक आयोजित कर जो कार्य अभी भी स्वीकृति के बाद शुरू नहीं हुए हैं या पेंडिंग है, उनकी समीक्षा कर ली जाये और जो काम अपूर्ण है या शुरू नहीं हुए हैं समीक्षा कर पूर्ण सुनिश्चित कराई जायें।
लाड़ली लक्ष्मी लाडली बहना योजना से महिला सशक्तिकरण में क्या बदलाव आया,
सर्वे कराया जाये
प्रभारी मंत्री ने कहा लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी योजना महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही है इन योजनाओं से महिला सशक्तिकरण में आए बदलाव का सर्वे कराया जाये इसके साथ ही उन्होंने कहा जल निगम की योजनायें, स्वास्थ्य विभाग की योजनायें और अन्य इसी तरह की योजनाओं से समाज में आए बदलाव के ऊपर सर्वे कराया जाये और उन्हें अवगत कराया जाए।
सभी आयुष अस्पतालों में योग कार्यक्रम नियमित हो
प्रभारी मंत्री श्री परमार ने जिला आयुष अधिकारी से कहा कि जिले के सभी 15 आयुष अस्पतालों में योग कार्यक्रम नियमित रूप से हो सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने कहा योग से सारे गांव को जोड़ा जाए ताकि वहां के लोगों को जीवन में बदलाव आये। उन्होंने कहा गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाए जाये।
जिले के प्रभारी मंत्री ने बैठक के दौरान प्रधानमंत्री सड़क, लोक निर्माण विभाग ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन सहित अन्य विभागों की विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्देशानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध रहे और जिले के प्रत्येक पात्र अधिकारी का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाये, इस हेतु आवश्यक होने पर जिले में जगह-जगह आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु कैंप लगाया जायें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों की जानकारी लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। संजीवनी क्लीनिक के बारे में भी जानकारी बताया गया आठ संजीवनी क्लीनिक है सभी जगह चल रहे हैं सभी संचालित है चार स्थानों पर चिकित्सक की पदस्थ है।
इस आयोजित बैठक में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास तथा धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने पारना जलाशय के संबंध में कहा यह एक महत्वपूर्ण तालाब है इसका प्राक्कलन भेजा गया है इस संबंध में आवश्यक कार्य कर पूर्ण कराया जाये। उन्होंने इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा की और संयुक्त कार्रवाई के संबंध में दिशा निर्देश दिये। उन्होंने नवीन आरोग्य केंद्र तारादेही के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि शानदार भवन तैयार है, यहां आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जायें। श्री लोधी ने बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से कहा कि जहां आवश्यक है हैण्ड पम्पों का संधारण कराया जाए जहां पाइपलाइन बढ़ाने की आवश्यकता है वह भी कराई जाये। उन्होंने कहा लोगों को पानी पिलाना जिम्मेवारी है साथ ही आगामी खरीफ के दौरान खाद की उपलब्धता आदि के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस आयोजित बैठक में प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित हो जल निगम और जल संसाधन विभाग की अलग-अलग बैठक कर उनके कार्यों की पूर्ण समीक्षा की जाये। उन्होंने कहा जिले में जितने भी तालाब है जहां नहरे नहीं है और उनकी आवश्यकता है, उनका निर्माण कार्य के हेतु डीपीआर बनाई जाये सर्वे कराया जाए इससे क्षेत्र के किसानों को भरपूर लाभ मिलेगा।
इस आयोजित बैठक में विधायक जयंत कुमार मलैया ने कहा कि जितने भी जलाशय है जहां मरम्मत की आवश्यकता है सुधार आवश्यक है और नहरों की सफाई त्वरित रूप से कराई जाए यह सभी कार्य बारिश के पूर्व करा लिये जाएं।