Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह में समर कैंप का भव्य समापन 12 दिवसीय समर कैंप में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

  शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह में आयोजित 12 दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह आज 12 मई 2026 को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय स्तर पर आयोजित यह समर कैंप 1 मई 2026 से संचालित किया जा रहा था, जिसमें कक्षा 4th से 12th तक के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। समर कैंप में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए नृत्य, संगीत, विभिन्न खेल गतिविधियाँ, एआई असेसमेंट, पेंटिंग, ड्राइंग, कंप्यूटर प्रशिक्षण सहित अनेक रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गुलाब सिंह चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डी.के. मिश्रा, आलोक सोनवलकर, मुकेश द्विवेदी, ललित रैकवार, निशा असाटी, आर.बी. सिंह, अखिलेश सोनी, बहादुर सिंह ठाकुर, राम शंकर चौराहा एवं नजीर खान की उपस्थिति रही।

सरस्वती पूजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

            कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, सामूहिक गीत एवं समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनकी उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं पालकों द्वारा सराहना की गई।

विद्यार्थियों को दी गई समर कैंप की उपयोगिता की जानकारी

            डीपीसी मुकेश द्विवेदी ने विद्यार्थियों को समर कैंप की उपयोगिता एवं कौशल विकास के महत्व की जानकारी दी। विद्यालय के प्राचार्य आर.पी. कुर्मी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को समर कैंप के माध्यम से आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं व्यक्तित्व विकास के अवसरों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन संजय खरे द्वारा किया गया।

विशेषज्ञों ने दिया विशेष प्रशिक्षण

            समर कैंप में विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया, जिनमें वादन विशेषज्ञ नंदराम तिवारी, गायन विशेषज्ञ रूपा तिवारी, पेंटिंग एवं कंप्यूटर विशेषज्ञ सीमा डिम़्हा, नृत्य विशेषज्ञ नेहा मिश्रा, खेल विशेषज्ञ हर्ष दबे एवं एआई एम्बेसडर शिवानी गौतम शामिल रहीं। विशेष रूप से पेंटिंग विशेषज्ञ सीमा डिम़्हा द्वारा 12 दिनों में विद्यार्थियों से लगभग 600 पेंटिंग्स तैयार कराकर सराहनीय कार्य किया गया।

प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल वितरित

            समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल वितरित किए गए। समर कैंप में सेवाएँ देने वाले पाँच विषय विशेषज्ञों को नियमानुसार ₹9000 की राशि भी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को बिस्किट वितरित किए गए।

पालकों एवं शिक्षकों की रही उल्लेखनीय उपस्थिति

            कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक नरेंद्र सागर, अनिल मुंडा, दीपक दुबे, भीम पटेल सहित लगभग 100 पालकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। अंत में आभार प्रदर्शन विनोद कुमार खलखो द्वारा किया गया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!