Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

जिले की गौशालाओं में सुधार के लिए 25 अप्रैल को बैठक, आमजन से सुझाव आमंत्रित

जिले में संचालित गौशालाओं की व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने हाल ही में विभिन्न गौशालाओं का भ्रमण किया। उन्होने कहा, निरीक्षण के दौरान पाया गया कई स्थानों पर व्यवस्थाओं में सुधार की काफी आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होने गौशाला संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक 25 अप्रैल को आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस बैठक में गौशालाओं के संचालन, संसाधनों की उपलब्धता और गौवंश के बेहतर देखभाल से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

कलेक्टर श्री यादव ने आमजन से भी अपील की है कि वे इस पहल में अपने सुझाव दें। उन्होने कहा, जनसहभागिता से ही गौशालाओं की व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाया जा सकता है, प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले की सभी गौशालाओं में गौ माताओं को बेहतर सुविधा, पोषण और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!