Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

मोटर दुर्घटना प्रकरणों को निपटाने हेतु करें सार्थक पहल- प्रधान जिला न्यायाधीश बीमा कंपनी एवं आवेदक अधिवक्ताओं की बैठक संपन्न

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 09 मई 2026 को संपूर्ण प्रदेश में किया जा रहा है। जिसे लेकर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुभाष सोलंकी की अध्यक्षता में एडीआर भवन दमोह में बीमा कंपनी के अधिवक्तागण एवं आवेदक अधिवक्तागण के साथ मोटर दुर्घटना प्रकरणों के अधिक से अधिक निराकरण हेतु बैठक का आयोजन किया गया।

            बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुभाष सोलंकी ने उपस्थित अधिवक्तागणों से मोटर दुर्घटना के ऐसे प्रकरण जिसमें राजीनामा होने की संभावना हो और जिसमें बीमा शर्तों का उल्लंघन ना हो, ऐसे प्रकरणों को चिन्हित कर आगामी दिवसों में नियत प्रिसिटिंग में प्रकरणों के निराकरण की सहमति बनावे, मोटर दुर्घटना के प्रकरणों के निराकरण हेतु बेहतर समन्वय के लिये बीमा कंपनीवार न्यायाधीशगण की नियुक्ति की गई है उनसे चर्चा कर अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण करावें साथ ही आवेदकगण को भी इस बात के लिये प्रेरित करें कि लोक अदालत के माध्यम से निराकरण कराये जाने पर लाभ तत्काल प्राप्त होता है एवं पारित अवार्ड की कोई अपील भी नही होती है।

बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं से प्रकरणों के निराकरण में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के संबंध में चर्चा की गयी एवं उसके निराकरण हेतु आश्वस्त किया गया।

            बैठक में व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उषाकांता कृषाण, जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया, अधिवक्ता पवन कुमार पाठक, सचिन गुरू, अजय राय, संतोष पाटकार, मृत्युंजय हजारी, श्री के. के. वर्मा सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!