जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत हटा में बावड़ी उत्सव एवं समापन कार्यक्रम आयोजित

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं नगर पालिका परिषद हटा के संयुक्त तत्वावधान में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत भव्य बावड़ी उत्सव एवं समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक उमा देवी खटीक रहीं तथा अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष गंगाराम पटेल ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सी.एल. नेमा, सौरभ नेमा, पार्षद बृजेंद्र सिंह राजपूत, रितेश अग्रवाल, रामकिशोर दुबे, रूप सिंह राजपूत, सीएमओ हटा राजेंद्र खरे तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वयक पुष्पा सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश देते हुए सभी ने जनभागीदारी से जल संवर्धन कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में परिषद से जुड़ी नवांकुर संस्थाओं, मेंटर्स, विभिन्न सामाजिक संगठनों, छात्र-छात्राओं, प्रस्फुटन समिति के सदस्यों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
