Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

30 मई तक जनगणना 2027 के प्रथम चरण- मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा

30 मई तक जनगणना 2027 के प्रथम चरण- मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा

दमोह :  मध्यप्रदेश में 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक जनगणना 2027 के प्रथम चरण- मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। इसमें प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मोबाईल एप में आँकड़े एकत्रित किए जाएंगे l जनगणना 2027 में आम नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प भी दिया गया हैl स्व-गणना का वेब-पोर्टल se.census.gov.in आज 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक आम नागरिकों के लिए उपलब्ध रहेगा। इस अवधि में नागरिक पोर्टल पर परिवार के किसी भी एक सदस्य के मोबाईल नंबर से रजिस्ट्रेशन करके अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैंl

            पोर्टल पर उन्हें अपने आवास की स्थिति, मकान में सुविधाओं एवं परिसंपत्तियों की उपलब्धता की जानकारी दर्ज करनी होगीl पोर्टल पर उत्तरदाताओं की सहायता के लिए विभिन्न प्रकार के एफ़एक्यू एवं टूलटिप्स उपलब्ध हैंl जानकारी दर्ज करने के उपरांत परिवार के लिए 12 अंकों की एसई आईडी जनरेट होगी, जिसे उत्तरदाता को अपने पास संभाल कर रखना होगा l सर्वेक्षण की अवधि अर्थात 01 मई 2026 से 30 मई 2026 के बीच जब प्रगणक आपके घर आयें, तब यह आईडी उनके साथ साझा करनी होगीl प्रगणक आपके द्वारा भारी गई जानकारी का सत्यापन करेंगेl इसके पश्चात आपकी गणना पूर्ण मानी जाएगी एवं डाटा को सर्वर पर सिंक कर दिया जाएगाl

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!