Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों से वर्ष 2025 की राज्य स्तरीय खेलवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित वर्ष 2025 की खेलवृत्ति हेतु आवेदन 31 मई 2026 तक स्वीकार किए जा सकेंगे

संचालनालय, खेल और युवा कल्याण, 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के मध्य आयोजित अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता (मान्यता प्राप्त खेल संघ द्वारा आयोजित अधिकृत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता) में पदक विजेता जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों से वर्ष 2025 की राज्य स्तरीय खेलवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है।

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी सैफ उल्ला खान ने बताया अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को रू. 10000/-, रजत पदक पर रू. 8000/- एवं कांस्य पदक पर रू. 6000/- खेलवृत्ति राशि प्रदान करने का प्रावधान है। आवेदक की आयु 01 अप्रैल 2026 की स्थिति में 19 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
वर्ष 2025 की खेलवृत्ति हेतु आवेदन 31 मई 2026 तक स्वीकार किए जा सकेंगे। खेलवृत्ति हेतु आवेदन कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान सिविल वार्ड स्टेडियम दमोह से कार्यालयीन समय एवं किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त कर सकते है। 31 मई 2026 के पश्चात् प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जावेगा। उन्होने बताया
खेलवृत्ति हेतु निर्धारित दिशा-निर्देश व नियमावली विभागीय वेबसाईट www.dsywmp.gov.in पर उपलब्ध

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!