Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
Uncategorized
Trending

उद्यानिकी विभाग दमोह द्वारा किया गया जिला स्तरीय कृषक सेमिनार

उद्यानिकी विभाग दमोह द्वारा किया गया जिला स्तरीय कृषक सेमिनार

दमोह : उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा गत दिनो किसान कल्याण वर्ष 2026 के तहत एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना (MIDH) अंतर्गत दमोह जिले में जिला स्तरीय कृषक सेमिनार ( कार्यशाला) का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जन प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समाजसेवी भाव सिंह लोधी, लोकेंद्र पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, महेश पटेल, रघुवीर सिंह लोधी, जनपद अध्यक्ष हटा गंगा राम पटेल, श्रीराम पटेल, जुगल किशोर पटेल, मयंक श्रीवास्तव, हेमंत पटेल, हरिश्चंद्र पटेल कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. मनोज कुमार अहिरवार द्वारा कृषकों को उद्यानिकी फसलों के तकनीकी उत्पादन, रोग कीट, उन्नत किस्म, ऑफ सीजन बुनाई, बहार प्रबंधन एवं पुराने बगीचों के रख रखाव के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी गई। वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. बी.एल साहू द्वारा कृषकों को खाद्य प्रसंस्करण करने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कृषकों को उद्यानिकी विभाग की सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना से 35 प्रतिशत अनुदान का लाभ लेकर जैम, जेली, मुरब्बा, आचार पापड़, आलूचिप्स, तेल मिल आदि लगाने हेतु कहा। जिससे कृषकों की आय को दुगुना किया जा सकता है एवं बाजार की समस्या को भी निराकृत किया जा सकता है। वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकार बटियागढ़ देवेंद्र पटेल, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी पथरिया गणेश पटेल, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी दमोह पूजा जाटव द्वारा कृषकों को समस्त विभागीय योजनाओं एवं mpfsts पोर्टल से संबंधित जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखंडों के लगभग 250 कृषक उपस्थित रहे। सहायक संचालक उद्यान सतेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा कृषकों एवं समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!