Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
Uncategorized
Trending

अनुविभागीय अधिकारी हटा श्री मरकाम ने पटेरा क्षेत्र में शासकीय स्कूलो का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी हटा राकेश मरकाम ने पटेरा ब्लॉक के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक शाला बर्रट, प्राथमिक शाला फतेहपुर एवं हाईस्कूल धनगंवा पहुंचकर विद्यालयों की व्यवस्थाओं, शिक्षकों की उपस्थिति, साफ-सफाई एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति का जायजा लिया।

            निरीक्षण के दौरान कुछ विद्यालयों में शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम श्री मरकाम ने संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विद्यालयों में पर्याप्त साफ-सफाई नहीं पाए जाने पर संबंधित प्राचार्यों को नियमित रूप से स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

            उन्होंने विद्यालयों में बच्चों की कम उपस्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार पटेरा मानसी अग्रवाल भी उपस्थित रहीं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!