शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवीन शिक्षण सत्र 2026- 27 हेतु जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम आयोजित
शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवीन शिक्षण सत्र 2026- 27 हेतु जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम आयोजित


दमोह : शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह में नवीन शिक्षण सत्र 2026- 27 हेतु 01 अप्रैल को जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत दमोह अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल एवं उपाध्यक्ष जिला पंचायत दमोह मंजू धर्मेन्द्र कटारे, सिद्धार्थ मलैया, सुरेश पटेल, राजेंद्र पटेल, नरेंद्र नायक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, एडीएम मीना मसराम, डीईओ एस.के नेमा, डी.पी.सी मुकेश द्विवेदी, बीईओ वाई.के कोरी, बीआरसी ललित रैकवार एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में छात्रों को पुस्तक वितरण, साइकिल वितरण एवं कक्षा वार प्रत्येक विद्यार्थी कक्षा 1 से 12 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरण किया गया। नवीन प्रवेश से छात्रों एवं बच्चों को सभी गणमान्य द्वारा तिलक एवं पुष्प वर्षा द्वारा द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं उनके विभाग ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया कार्यक्रम की संक्षिप्त कार्य योजना प्राचार्य आर.पी. कुर्मी के द्वारा प्रस्तुत की गई एवं उन्होंने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों से नवीन बिल्डिंग जुलाई माह तक प्राप्त होने के लिए अनुरोध किया एवं डॉ. रचना श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथि गणों का आभार प्रदर्शन किया।


