दमोह। जिला राजपूत क्षत्रिय महासभा एवं युवा सभा की आवश्यक बैठक आज दिनांक 03-04-2026 दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से महाराणा प्रताप भवन जटाशंकर धाम के बाजू से आयोजित की गई है, बैठक में आगामी 17 जून 2026 को होने वाली वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जयंती के संबंध में रूपरेखा तैयार की जाना, जिला प्रशासन एवं नगर पालिका दमोह को कई बार ध्यान आकर्षित कराने के बाद भी महाराणा प्रताप चौक पर स्थापित मूर्ति में लाइटिंग की व्यवस्था ना करना, मूर्ति की साफ-सफाई ना किया जाना, सांसद दमोह द्वारा पूर्व में दी गई निधि से कराये गये एक अतिरिक्त कक्ष निर्माण की जांच कराये जाना, आदि विषयों पर निर्णय लिये जावेंगे, बैठक में उपस्थित होने की अपील जिला अध्यक्ष राकेश सिंह हजारी, नगर अध्यक्ष बबलू ठाकुर, महामंत्री सुनील सिंह ठाकुर वरि.उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह
राजपूत एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा की गई।



