आज राज्यमंत्री श्री लोधी का तेंदूखेड़ा क्षेत्र दौरा, दो ग्रामों में करेंगे भूमि पूजन डुकरसता एवं खमरिया कला में सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों की करेंगे शुरुआत
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी 01 अप्रैल (बुधवार) को तेंदूखेड़ा जनपद क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री श्री लोधी दो ग्रामों में सामुदायिक भवनों के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
राज्यमंत्री श्री लोधी दोपहर 3:30 बजे अपने निज निवास नोहटा से ग्राम डुकरसता, ग्राम पंचायत बगदरी जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम 4:15 बजे डुकरसता पहुंचकर सामुदायिक भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात् वे शाम 05 बजे डुकरसता से ग्राम खमरिया कला जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा के लिए रवाना होंगे। यहां शाम 5:20 बजे सामुदायिक भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रमों के उपरांत राज्यमंत्री श्री लोधी शाम 06 बजे खमरिया कला से नोहटा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 07 बजे अपने निज निवास पहुंचेंगे।


