
दमोह। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार जैन की गरिमामयी उपस्थिति और दिशा निर्देशन तथा कार्यक्रम का संचालन प्रभारी डॉ. मीरा माधुरी महंत एवं सहप्रभारी डॉ. राहुल कुमार दुबे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा जागरूकता रैली जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 30 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जल संरक्षण के महत्व को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं के परिणामों में स्लोगन प्रतियोगिता में सुषमा लोधी, निबंध प्रतियोगिता में राजकुमारी लोधी, तथा भाषण प्रतियोगिता में जेसिका (श्रंलेपां) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. जैन द्वारा विद्यार्थियों को जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को जल बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जल गंगा अभियान 2026 में सहभागिता रही।

