E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
जवाहर नवोदय विद्यालय हटा में विज्ञान एवं गणित क्लब के अंतर्गत कृषि विषय पर विशेष सत्र आयोजित

जवाहर नवोदय विद्यालय हटा में विज्ञान एवं गणित क्लब गतिविधियों के अंतर्गत कृषि एवं विज्ञान विषय पर एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र दमोह के प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार अहिरवार द्वारा विद्यार्थियों को कृषि के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में डॉ. अहिरवार ने कृषि का पर्यावरण संरक्षण में महत्व, आधुनिक कृषि शिक्षा, अनुसंधान की भूमिका तथा कृषि क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए कृषि क्षेत्र में नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अरविंद सिंह, शिक्षक एन.के. नायक, रेखा सोनी एवं भारती मैडम सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।



