मध्य प्रदेश
Trending
विधायक दमोह श्री मलैया आज करेंगें दमोह में विकास कार्यों के विभिन्न लोकार्पण
विधायक दमोह श्री मलैया आज करेंगें दमोह में विकास कार्यों के विभिन्न लोकार्पण
दमोह :
दमोह क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में 20 मार्च 2026 को लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व वित्त मंत्री एवं विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम दतला में शाम 4:30 बजे अहिरवार मोहल्ला स्थित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया जाएगा, जिसकी निर्माण लागत लगभग 10 लाख रुपये है। इसके पश्चात शाम 05 बजे ग्राम सेमरा मडिया में शेड के नीचे सीसी निर्माण कार्य का लोकार्पण होगा। कार्यक्रम की श्रृंखला में लोकार्पण ग्राम अभाना में शाम 5:30 बजे पटेल मोहल्ला स्थित सामुदायिक भवन का होगा, जिसकी लागत 25 लाख रुपये बताई गई है।




