अभाना सेक्टर की प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न
अभाना सेक्टर की प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न


दमोह। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन मेंअभाना सेक्टर के पिपरिया हथनी में उनमुक्त सर्वजन कल्याण समाजसेवी संस्था द्वारा त्रैमासिक सेक्टर स्तरीय प्रस्फुटन समितियो का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि-मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के सम्भागीय समंवयक श्री दिनेश उमरैया जी,विशिष्ठ अतिथि श्री सुशील नामदेव जी, अध्यक्षता कर रही श्रीमति वन्दना जैन जी, जिसमें सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया, परान्त ग्राम विकाश, प्रस्फुटन समिति हथिनी के अध्यक्ष मयंक जैन में पुष्पहार से दिनेश उमरैया जी का स्वागत किया व भगवानदास पटेल अध्यक्ष ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति हरदुआ मुड़र ने जिला संवयक सुशील नामदेव जी का पुष्पहार से स्वागत किया। वन्दना जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम ग्राम के विकास के लिए एवं ग्राम समितियो का समाजसेवा के क्षेत्र में दक्ष बनाने के उद्देश्य से किया गया है। जिला समन्वयक सुशील नागदेव जी ने अपने संबोधन में बताया कि हम अपने गाव को कैसे स्वच्छ, सुन्दर, नशामुक्त रखे, व अपने ग्राम को विकसित भारत की ओर चलने के लिए हमे साथ मिलकर चलना होगा। सम्भागीय संवयक दिनेश उमरैया जी ने कहा कि हर व्यक्ति आज के समय में अपने तक ही सीमित हैं। और हमने प्रस्फुटन समिति गाव के विकास के लिए बनाई है, हम समाजसेवा के कार्य के लिए अग्रसर है। यह प्रशिक्षण इसलिए हो रहा है कि हमे यह कार्य करना है,किस लिए करना है। कैसे करना है,स्वच्छ भारत मिशन,नशामुक्त भारत अभियान,व जल संरक्षण के बारे में प्रशिक्षित होकर गांव व शहर में कार्य करना है। इस कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियो से पिपरिया हथिनी, हरदुआ मुड़र, जुझार, एवं विसनाखेड़ी ने पांच पांच व्यक्तियों के ग्रुप बनाकर के ग्राम विकास की योजना के विचार साझा किए। इस आयोजन में सचिव अर्चना तेकाम, राखी जैन, उप सरपंच प्रतीक्षा राजपूत आंगनवाड़ी से राजकुमारी राय, प्रकाश राय,गंधर्व सिंह बुंदेला, मयंक जैन मुकेश आठ्या, गोपाल राव मराठा,नरेंद्र सिंह बुंदेला, भगवानदास यादव, संतोष यादव, शारदा यादव शंकर लाल यादव, भागवत पांडे, कड़ौरी सेन,खेमचंद अहिरवार, पूरन रैकवार बबलू राय,दयाराम पटेल मेंटर, प्रेम सिंह गणेश सिंह नरेंद्र सिंह निजाम सिंह राघवेंद्र सिंह आदि की उपस्थिति रही।



