खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा बटियागढ़ स्थित दूध डेयरी एवं मिठाई दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण पनीर,गाय भैंस मिश्रित दूध एवं मिल्क केक के लिए गए नमूने, ग्राहकों को मिलावटी दूध बेचे जाने की हुई थी जनशिकायत गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें, मैजिक बॉक्स से परखी दुग्ध पदार्थों की गुणवत्ता

दमोह : कलेक्टर अनिल कुमार राठौर के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा बटियागढ़ स्थित दूध डेयरी एवं मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।
दमोह रोड स्थित राधे राधे डेयरी संचालक राममिलन यादव अनुज यादव द्वारा ग्रामवासियों को मिलावटी दूध विक्रय किए जाने की जनशिकायत की गई थी। शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए राधे राधे डेयरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर से गाय भैंस मिश्रित दूध के नमूनें जांच हेतु लिए गए। मौके पर दूध डेयरी में कार्यरत कर्मचारियों के एनुअल मेडिकल सर्टिफिकेट,पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट एवं फॉस्टेक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं पाए गए। फूड हैंडलर्स द्वारा एप्रन एवं हेड कवर का उपयोग करते हुए नहीं पाया गया। धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया। इसी तरह बस स्टैंड बटियागढ़ स्थित श्री बालाजी बीकानेर स्वीट्स का निरीक्षण किया गया। मौके पर विक्रय हेतु संग्रहित पनीर एवं मिल्क केक स्वीट के नमूने जांच हेतु लिए गए। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर मैजिक बॉक्स की सहायता से दूध,दही,पनीर,बेसन लड्डू, मोतीचूर लड्डू,मिल्क केक,रबड़ी,खोवा,बर्फी एवं लस्सी की जांच की गई।