Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
Uncategorized

गयादीन बाथम के निधन से माझी समाज में शोक की लहर व्याप्त 

गयादीन बाथम के निधन से माझी समाज में शोक की लहर व्याप्त 

भोपाल। निषादराज माझी समाज सेवा समिति भोपाल मप्र के सचिव संतोष रायकवार ने जानकारी देते हुए बताया कि बाथम समाज के अध्यक्ष, माझी समाज के संरक्षक श्री गयादीन बाथम जी का सुबह दुःखद निधन का समाचार सुनकर मन बेहद दुखी हो गया। श्री गयादीन बाथम जी ने माझी समाज के लिए संगठित करने का काम किया है। उनके सार्थक प्रयास से माझी समाज समाज संगठित हुआ है। श्री बाथम जी के निधन से संपूर्ण मध्यप्रदेश में शोक की लहर व्याप्त है।
      निषादराज माझी समाज सेवा समिति भोपाल मप्र के प्रदेश उपाध्यक्ष मोंटी रायकवार ने संपूर्ण माझी समाज की और से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि समाज के वरिष्ठ श्री गयादीन बाथम जी के निधन से जो क्षति माझी समाज के लिए हुईं हैं उसकी भरपाई करना संभव नहीं है।
          मप्र माझी कीर आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण उत्थान समिति भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश बाथम एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज बाथम ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि श्री गयादीन बाथम जी भोपाल में माझी समाज की वो शान थें। जिसे लोग कहते थे कि गयादीन बाथम जी वो डंडा है जिसमें माझी समाज का डंडा है। भोपाल में माझी समाज की एकता का परचम लहराया आज श्री गयादीन बाथम जी के निधन से माझी समाज के लिए जो क्षति हुई है। उनके निधन से गहरा बज्रपात समाज और परिवार को हुआ है ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। निषादराज माझी समाज सेवा समिति के प्रदेश कोषाध्यक्ष नारायण रायकवार ने बताया कि समाज के वरिष्ठ श्री गयादीन बाथम जी की अंतिम शवयात्रा उनके निज निवास भोईपुरा बुधवारा से प्रारम्भ हुई जिसमें हजारों की संख्या में आमजन मौजूद रहे जिनका अंतिम संस्कार भोपाल के छोला विश्राम घाट में किया गया। अंत में दो मिनट का मौन धारण कर श्रंद्धाजलि अर्पित की गई।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!