Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, दमोह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला संपन्न

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, दमोह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला संपन्न

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, दमोह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला संपन्न
दमोह। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गत दिवस स्थानीय संगठन मुख्यालय, भाजपा कार्यालय दमोह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी एवं प्रशिक्षण अभियान के संभागीय प्रभारी श्री जाहार सिंह जी, श्री सदानंद गौतम जी, जिला अध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे जी, प्रशिक्षण अभियान के जिला संयोजक श्री अरुण तिवारी जी, जिला महामंत्री तथा जिला कार्यक्रम टोली के सदस्य श्री संजय सेन जी (उपाध्यक्ष), श्री मनीष सोनी जी एवं श्रीमती रश्मि साहू जी मंचासीन रहे।

अपने उद्बोधन में संभागीय प्रशिक्षण प्रभारी श्री जाहर सिंह जी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी है। प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व एवं कौशल का विकास होता है। उन्होंने पंच निष्ठाओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री के विजन 2047 के अनुरूप विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

संभागीय प्रशिक्षण प्रभारी श्री सदानंद गौतम जी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं के समर्पण और त्याग से ही पार्टी आज इस मुकाम पर पहुंची है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण अभियान बूथ से लेकर जिला स्तर तक संचालित किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे जी ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का नैतिक एवं बौद्धिक विकास होता है तथा पार्टी की विचारधारा और कार्यशैली की समझ मजबूत होती है। उन्होंने बताया कि आगामी समय में जिले के प्रत्येक मंडल में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रशिक्षण अभियान की जिला टोली के सदस्य श्री मनीष सोनी जी ने किया। इस अवसर पर एलईडी प्रोजेक्टर के माध्यम से “पंच परिवर्तन”, “ भाजपा की पंचनिष्ठा ” एवं “नवाचार” विषयों पर कार्यक्रम के प्रभारी श्री अरुण तिवारी जी द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया। दोनों सत्रों में जिले के समस्त मंडल अध्यक्ष एवं प्रत्येक मंडल की तीन सदस्यीय टोली शामिल रही।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री रामेश्वर चौधरी जी एवं श्री महेश पटेल जी, उपाध्यक्ष श्री संजय सेन जी, श्री संजय यादव जी, श्रीमती सुमन उपाध्याय जी, श्री करण सिंह जी, श्री अमित बजाज जी, श्री राघवेंद्र परिहार जी एवं जिला मंत्री श्रीमती सुधा सेन जी, श्री कपिल शुक्ला जी, श्री रानू नामदेव जी, श्री भारत सिंह जी श्री भरत यादव जी तथा श्रीमती श्यामा उरैती जी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त कार्यालय कोषाध्यक्ष श्री सुरेश पटेल जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी श्री प्रिंस जैन जी, कार्यालय मंत्री श्री देवकी नंदन पटेल जी, आईटी सेल प्रभारी श्री रिंकू गोस्वामी जी, सोशल मीडिया प्रभारी श्री संदीप शर्मा जी एवं सह कोषाध्यक्षश्रीमती कुसुम खरे जी की  गरिमामयी उपस्थिति रही।
दमोह जिले के समस्त मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, प्रत्येक मंडल की प्रशिक्षण संबंधी तीन सदस्यीय टोली तथा समस्त वरिष्ठ, ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रशिक्षण अभियान की जिला टोली की सदस्य श्रीमती रश्मि साहू जी द्वारा किया गया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!