जिला प्रशासन की किसानों से आग्रह रबी फसल की कटाई के तुरंत बाद संबंधित निर्माण एजेंसियों को अपने चिन्हित खेतों में पाइपलाइन का कार्य करने से ना रोका जाए
दमोह जिले अंतर्गत सतधरु सिंचाई परियोजना, साजली सिंचाई परियोजना, पंचमनगर सिंचाई परियोजना और जूड़ी सिंचाई परियोजना से जुड़े किसानों को जिला प्रशासन ने सूचित किया है कि वे इस वर्ष रबी फसल की कटाई उपरांत किसी भी ग्रीष्म कालीन फसल का रोपण ना करें । उक्त परियोजनाओं का कार्य खाली खेतों की अनुपलब्धता के कारण पूरा नहीं हो पा रहा है।
अतः सभी किसान फसल कटाई के तुरंत पश्चात उपरोक्त परियोजनाओं में सूची अनुसार, कमांड क्षेत्र के ग्रामों में, चिन्हित किसानों के खेतों पर, संबंधित निर्माण एजेंसियों द्वारा पाइपलाइन का कार्य पूर्ण करना अत्यावश्यक है, ताकि परियोजनाओं को पूर्ण कर उसका लाभ आप समस्त किसानों को मिल सके।
निर्माण एजेंसियों को उक्त कार्य जून 2026 तक पूर्ण करने पर ही आगामी फसलों में किसानों को इन परियोजनाओं से सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता संभव होगी। सभी किसान बंधुओं से जिला प्रशासन सहयोग की अपेक्षा करता है, कि इस रबी फसल की कटाई के तुरंत बाद संबंधित निर्माण एजेंसियों को अपने चिन्हित खेतों में पाइपलाइन का कार्य करने से ना रोका जाए।

