विशेष टीकाकरण कैचअप अभियान द्वितीय चरण 16 से 21 फरवरी तक छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास
विशेष टीकाकरण कैचअप अभियान द्वितीय चरण 16 से 21 फरवरी तक छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास
दमोह : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आरके अठया ने बताया कि दमोह जिले में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को सुदृढ़ करने एवं छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विशेष टीकाकरण कैचअप अभियान आयोजित किया जा रहा है।अभियान के द्वितीय चरण 16 से 21 फरवरी तक किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत् जिले भर में जिला टीकाकरण अधिकारी एवं मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी के समन्वय से विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में आज जिले में 10 विशेष टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।डॉ. अठया ने आमजन से आग्रह किया है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को निर्धारित तिथियों पर नजदीकी टीकाकरण सत्र स्थल पर लाकर खसरा एवं अन्य जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित करें।जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विक्रांत चौहान ने बताया कि अभियान दौरान विशेष रूप से खसरा-रूबेला जैसी घातक बीमारी के उन्मूलन के लिए जिले में एम आर प्रथम डोज से छूटे हुए 3000 बच्चों एवं एम आर द्वितीय डोज से छूटे हुए 3900 बच्चों को चिन्हित् कर टीकाकरण किया जा रहा है।डॉ. चौहान ने बताया कि दूरस्थ बसाहटों, प्रवासी आबादी एवं झुग्गी-झोपडी़ जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से न छूटे इसके लिए मैदानी क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को क्षेत्र अंतर्गत पेंटावेलेंट एवं एमआर टीकों से छूटे हुए बच्चों की सूची अनुसार बच्चों का टीकाकरण कराया जा रहा। जिससे ऐसे सभी बच्चों को टीकाकृत कर बीमारियो से बचाया जा सके।


