Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हेलीकॉप्टर से पहुंचे दमोह जिले के ग्राम देवरी हरदुआ हेलीपेड जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हेलीकॉप्टर से पहुंचे दमोह जिले के ग्राम देवरी हरदुआ हेलीपेड जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

दमोह : 13 फरवरी 2026

            मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को दमोह जिले के ग्राम नोहटा में आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव में शामिल होने हेलीकॉप्टर से ग्राम देवरी हरदुआ हेलीपेड पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार)  लखन पटेल, दमोह सांसद राहुल सिंह, दमोह विधायक जयंत मलैया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

            इस मौके पर आयुक्त जनसंपर्क दीपक सक्सेना, कमिश्नर अनिल सुचारी, आईजी डॉ. हिमानी खन्ना, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, नीतेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जिले के ग्राम नोहटा में स्थित नोहलेश्वर मंदिर में

भगवान नोहलेश्वर के दर्शन पूजन किया

            प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जिले के ग्राम नोहटा में स्थित नोहलेश्वर मंदिर में भगवान नोहलेश्वर के दर्शन पूजन की और प्रदेश की खुशहाली के लिये कामना की। उन्होंने कल्चुरी काल के विरासत और वैभव की  प्रदक्षिणा    की। उन्होंने एएसआई द्वारा नोहलेश्वर मंदिर के पुराने चित्रों के अलबम का अवलोकन भी किया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!