विश्व कैंसर दिवस 04 फरवरी के मौके पर सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में कॉमन कैंसर जांच शिविर आयोजित
विश्व कैंसर दिवस 04 फरवरी के मौके पर सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में कॉमन कैंसर जांच शिविर आयोजित
दमोह : 02 फरवरी 2026मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. अठया ने बताया कि कैंसर एक गंभीर रोग है, परन्तु समय पर पहचान एवं उचित उपचार से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। आमजनों में कैंसर के विभिन्न रूपों, लक्षणों एवं बचाव के प्रति संवेदनशील व जागरूक करने के उद्देश्य से 04 फरवरी विश्व कैंसर दिवस के मौके पर जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में कॉमन कैंसर जांच शिविर आयोजित किये गये है। इस शिविर में 30 से 65 वर्ष आयुवर्ग के महिला एवं पुरूष की मुख, स्तन एवं सर्वाईकल कैंसर की जांच निःशुल्क की जायेगी।सीएमएचओ डॉ. अठया ने जिले के समस्त आम नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि मुह में न भरने वाला घाव, आवाज में बदलाव, स्तन में गांठ, असामान्य रक्त स्त्राव, वजन में अचानक कमी, लगातार थकान या दर्द जैसे लक्षण दिखें तो इसे नजरअंदाज न करें। 04 फरवरी को आयोजित कैंसर जांच शिविर में उपस्थित होकर स्वयं एवं अपने परिजनों की जांच अवश्य करायें।

