E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़, बी फॉल, एवं पांडव गुफा घूम कर आनंदित हुए पर्यटन क्विज के विजेता छात्र तीन दिन दो रात के पैकेज के तहत घूमने का मिला अवसर

मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2025 के विजेता छात्र-छात्राओं का पचमढ़ी भ्रमण 7 से 9 मई 2026 को संपन्न हुआ। इसके तहत सांदीपनि विद्यालय जबेरा से आराध्या राय, पूजा शर्मा एवं सत्यम साहू सांदीपनि विद्यालय दमोह से चक्रेश पटेल, आदित्य गुप्ता एवं अभिषेक विश्वकर्मा उत्कृष्ट विद्यालय जबेरा से आयुष पाटकार, अविनाश प्रजापति ने पचमढ़ी में विभिन्न पर्यटक स्थलों जिनमे बी फॉल, जटाशंकर, हांडी खोह,राजेंद्र गिरी, पचमढ़ी लेक, धूपगढ़, पांडव गुफा, गुप्त महादेव, बड़ा महादेव, इको पॉइंट आदि का आनंद उठाया। पर्यटन विकास बोर्ड की ओर से सभी विद्यार्थियों को होटल अमलतास एवं ग्लेन व्यू में रूकने एवं खाने की व्यवस्था की गई। सांदीपनि विद्यालय की शिक्षिका शालिनी आठ्या एवं क्विज मास्टर मोहन राय ने सभी विद्यार्थियों के भ्रमण में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया।

