पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह में पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि(IPS) के निर्देशन में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह में पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि(IPS) के निर्देशन में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया।

आम जनता की समस्याओं के त्वरित व पारदर्शी निराकरण के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दमोह शहर सहित आसपास के विभिन्न ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में आवेदक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर के दौरान कुल लगभग 85 शिकायतें व आवेदन प्राप्त हुए, जो मुख्य रूप से आपसी विवाद, जमीन संबंधी मामले, सायबर धोखाधड़ी और अन्य कार्रवाई से जुड़े थे।
जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया उपुअ सौरभ त्रिपाठी द्वारा सभी आवेदकों की समस्याओं और शिकायतों को अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। उन्होंने एक-एक कर सभी पीड़ितों के आवेदनों का अवलोकन किया और संबंधित थाना प्रभारियों व राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच कर त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मामलों के निराकरण के उपरांत पालन प्रतिवेदन कार्यालय को भेजा जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।


