प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत विशेषज्ञ स्वास्थ्य जांच क्लीनिक संपन्न 453 गर्भवती महिलाओं को मिला स्वास्थ्य लाभ
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर.के. अठया ने बताया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आज विशेषज्ञों की उपस्थिति में सिविल अस्पताल हटा सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ की उपस्थिति में विशेष स्वास्थ्य जॉच, परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। उन्होने बताया शिविर में पूर्व से चिन्हित जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं एवं जिन गर्भवती की अनुमानित प्रसव तिथी माह मई के दूसरे सप्ताह में है, विशेष स्वास्थ्य जांच क्लीनिक में पहुची महिलाओं की फॉलोअप स्वास्थ्य जांच.परीक्षण एवं समुचित उपचार सेवा स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा दिया गया। शिविर में 453 गर्भवती महिलाओं ने विशेष स्वास्थ्य क्लीनिक में पहुचकर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चटर्जी ने बताया कि विशेष स्वास्थ्य क्लीनिक दौरान गर्भवती महिलाओं की सुविधाओं का खास ध्यान रखा गया। अलग से ओ.पी.डी. में बैठने की उचित व्यवस्था, जांच एवं प्रयोगशाला जांच के लिए पृथक से काउंटर बनाये गये। पेयजल एवं स्वल्पाहार के रूप में पौष्टिक, स्वादिष्ट खिचडी प्रदाय किया गया। चिकित्सकों द्वारा पोषण परामर्श दिया गया तथा गर्भवती महिलाओं को आयरन एवं कैल्शियम टेबलेट का वितरण भी किया गया।
पीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सेवाए
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ द्वारा जिन गर्भवती की अनुमानित प्रसव तिथी माह अप्रेल में है उनमें जोखिम चिन्हों की पहचान.समुचित प्रबंधन, सभी पंजीकृत गर्भवती महिलाओं एवं सप्ताह के दौरान नवीन चिन्हित गर्भवती महिलाओं, अनियमित मासिक चक्र वाली महिलाओं में जोखिम चिन्हों की पहचान एवं समुचित प्रबंधन जैसी स्वास्थ्य सेवाए प्रदायित की गई।
इन विशेषज्ञों द्वारा दी गईं सेवाएं
सिविल अस्पताल हटा में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुनीता तंतुवाय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रियंका छाबड़ा, तेन्दूखेड़ा में डॉ रवेन्द्र कुमार, बटियागढ़ में डॉ मिताली हैरिसन, जबेरा में डॉ. नेहा गौतम, हिण्डोरिया में स्किल लैब प्रशिक्षित एएमओ ज्योति, पटेरा में ए.एम.ओ. रंजीता गांगरा ने अपनी सेवाएं दी।



