E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

पुलिस प्रशासन को सूचना देकर किया था सांसद बंगला के बाहर पुतला दहन- नितिन मिश्रा

दमोह । रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा हमारे अन्नदाताओं के खिलाफ नशेड़ी, गंजेडी जैसे अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया था, जिससे हम सभी कांग्रेस परिवार एवं किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंची थी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार किसान कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता दिनांक 15.11.2026 को दोपहर 2ः30 बजे दमोह सांसद राहुल सिंह के कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण तरीके से रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का पुतला दहन करने पहुंचे थे। जिसकी पूर्व सूचना हमारे द्वारा श्रीमान डिप्टी कलेक्टर, अति. पुलिस अधीक्षक  एच आर पांडेय व दमोह कोतवाली टी आई मनीष कुमार एवं तहसीलदार महोदय दमोह को दी गई थी। सूचना के आधार पर ही कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल एवं फायर ब्रिगेड पूर्व से ही मौजूद था। यदि सरकार के मंत्री या सांसद किसी भी प्रकार के अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल कर किसी का अपमान करती हैं, तो लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व है कि वह गांधीवादी तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन करे। दमोह सांसद राहुल सिंह द्वारा सत्यता की जांच किये बिना सोशल मीडिया के माध्यम से कहा गया कि कांग्रेस के लोगो से मैं कहना चाहता हूँ कि आप एक सप्ताह पहले से बताकर आईये तुम लोगो मे कितना दम है, हम निपटने के लिए तैयार हैं और मैंने सारे वीडियो देख लिए हैं और मुझे पता है कि किससे किस प्रकार निपटना है, मैं निपट लूंगा। सत्ता में बैठे एवं चुने हुये जन प्रतिनिधियों द्वारा इस प्रकार के झूठे एवं धमकी भरे वक्तव्य देने से आम जनता में असुरक्षा एवं भय का माहोल पैदा होता है, इससे कानून व्यवस्था बिगड़ती है एवं सामाजिक वैमनस्यता फैलती है। यदि कांग्रेस परिवार के सदस्यों के साथ भविष्य में किसी भी प्रकार की घटना घटित होती है, तो इसके लिए स्वयं दमोह सांसद राहुल सिंह एवं उनके समर्थक जिम्मेदार होंगे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!