मध्य प्रदेश
Trending

सेन समाज में 3700 मतों से मृत्यु भोज पर रोक, सहायता राशि का प्रावधान दुखी परिजनों के लिए उपहार-फल या नकद सहायता लेकर जाने का फैसला प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा व संगठन पर जोर

सेन समाज में 3700 मतों से मृत्यु भोज पर रोक, सहायता राशि का प्रावधान दुखी परिजनों के लिए उपहार-फल या नकद सहायता लेकर जाने का फैसला प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा व संगठन पर जोर

दमोह जिले की सेन समाज भाई दूज के अवसर पर सेन समाज उत्थान व सेवा समिति के बैनर तले शहर के मानस भवन में एकत्रित हुई। प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ समाज ने सालों पुरानी सामाजिक कुरीतियों पर मतदान कर ऐतिहासिक निर्णय लिया। मृत्यु भोज (तेरहवीं) बंद करने के पक्ष में 3700 मतों का भारी बहुमत मिला। समाजजनों ने सुझाव दिया कि इसके स्थान पर शोकसंतप्त परिवार के पास उपहार, फल या सहायता राशि स्वयं लेकर जाया जाए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सेन महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पमाला अर्पण से हुआ। समारोह में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रवेश द्वार पर बांटे गए पैम्फलेट में मृत्यु भोज बंद करने के पक्ष-विपक्ष में मत मांगे गए थे। ‘हां’ के विकल्प पर 3700 लोगों ने स्वीकृति दर्ज कराई। यह सेन समाज के लिए निर्णायक कदम माना जा रहा है।
शिक्षा व संगठन पर जोर
राजेश्वर सेन ने समाज को संगठित होने और शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी ने बच्चों को शिक्षा के साथ खेलकूद में निपुण बनाने का आग्रह किया। सभी वक्ताओं ने समाज हित की बात कही।
प्रतिभाओं का सम्मान
कक्षा 12वीं, 10वीं व 8वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों तथा शासकीय सेवाओं में चयनित युवाओं को सम्मानित किया गया। नन्हें-मुन्हें बच्चों ने प्रश्नोत्तरी, नृत्य व गायन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी मनोज सेन ‘अलबेला’ ने निभाई। मंच संचालन राघवेंद्र सेन व अमर सेन ने किया। मीडिया प्रभारी विवेक सेन, गगन सेन व सतीश सेन रहे, जबकि मंच व्यवस्था शेरू सेन ने संभाली।
उपस्थित गणमान्य
जिला सेन समाज अध्यक्ष विवेक सेन ‘विक्की’ ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री लखन पटेल के पुत्र लोकेन्द्र पटेल (लकी), जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, सेनशक्ति समाज सेवा संगठन अध्यक्ष राजेश्वर सेन, भारतीय सेन समाज प्रदेश महासचिव नवल किशोर सेन (गुना), सुधा सेन, विनोद सेन (सिरोंज-भोपाल), एसडीओ संजय सेन, नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी, पूर्व विधायक अजय टंडन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रूपेश सेन व कदम संस्था के दीपक सेन सहित वरिष्ठजन मौजूद रहे।
समारोह में सेन समाज को संगठित करने और शिक्षा को प्राथमिकता देने का स्पष्ट संदेश दिया गया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!