E-Paperमध्य प्रदेश
स्वामित्व योजना कार्य में गंभीरता से करें अन्यथा होगी कार्यवाही- कलेक्टर श्री यादव नायब तहसीलदार राजेश साहू को तेजगढ़ राजस्व निरीक्षक मंडल का प्रभार, चन्द्रशेखर शिल्पी को पुलिस थानों एवं चौकियों की जिम्मेदारी
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव नें स्वामित्व योजना के तहत कार्य में गंभीरता से संपादित करने के निर्देश दिए है, उन्होने कहा है कि उक्त कार्य गंभीरतापूर्वक किया जाये अन्यथा संबंधितो के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
उन्होने जिले में प्रशासनिक कार्य सुविधा एवं कार्यों के सुचारू संचालन की दृष्टि से नायब तहसीलदारों के मध्य कार्य विभाजन किया गया है।
जारी आदेशनुसार, नायब तहसीलदार राजेश साहू, गैर न्यायालयीन कार्य अनुभाग (राजस्व) तेंदूखेड़ा को आगामी आदेश तक राजस्व निरीक्षक मंडल तेजगढ़ का प्रभार आगामी आदेश तक सौंपा गया है।
इसी प्रकार नायब तहसीलदार चन्द्रशेखर शिल्पी को गैर न्यायालयीन कार्य अनुभाग (राजस्व) तेंदूखेड़ा (तहसील जबेरा/तेंदूखेड़ा) के अंतर्गत समस्त पुलिस थानों एवं चौकियों का प्रभार आगामी आदेश तक सौंपा गया है।
