मध्य प्रदेश
Trending

चैक अनादरण प्रकरणों की विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 नवम्बर को

चैक अनादरण प्रकरणों की विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 नवम्बर को

    म.प्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुभाष सोलंकी के मार्गदर्शन में 21 नवम्बर 2026 को धारा 138 नेगोशियेबल इन्सट्रमेन्ट एक्ट (चैक अनादरण) के अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला एवं तहसील स्तर पर किया जा रहा है उक्त विशेष लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित बैंक अनादरण प्रकरण एवं प्रिलिटिगेशन प्रकरण भी रखे जावेगें।

            व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड/ सचिव उषाकांता कृषाण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि चैक अनादरण की विशेष लोक अदालत हेतु प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संतोष गुप्ता को समस्त गतिविधियों का समन्वय, पर्यवेक्षण एवं निगरानी हेतु जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है विशेष लोक अदालत हेतु न्यायालयों में लंबित चैक अनादरण के प्रकरणों में न्यायालय द्वारा संबंधित पक्षकारों को सूचना पत्र जारी कर पक्षकारों से विशेष लोक अदालत में प्रकरण के निराकरण हेतु प्रयास किये जाकर उनकी राहगति बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

            जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया ने बताया कि म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर इस विशेष लोक अदालत का आयोजन अवकाश दिवस में किया जा रहा है इस हेतु जिला एवं तहसील स्तर पर विशेष खण्डपीठो का गठन किया जावेगा। साथ ही आपने बताया कि विशेष लोक अदालत के माध्यम से निराकरण होने वाले प्रकरणों में लगाये गये न्याय शुल्क की वापिसी होगी एवं दीर्घ कालीन कानूनी प्रक्रिया से भी पक्षकारों को निजात मिलेगी। आपने सभी पक्षकारों से विशेष लोक अदालत 21 नवम्बर में प्रकरणों में निराकरण किये जाने की अपील की है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!