E-Paperमध्य प्रदेश

दमोह आरसेटी में स्वरोजगार के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण, 18 से 50 वर्ष तक के व्यक्ति कर सकते हैं पंजीयन

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), दमोह में ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संस्थान द्वारा अक्टूबर एवं नवंबर 2026 में छह प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित किए गए हैं।

            प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अंतर्गत जूट प्रोडक्ट मेकिंग (14 दिवस), सॉफ्ट टॉयज मेकिंग (14 दिवस), आर्टिफिशियल ज्वेलरी मेकिंग (14 दिवस), कैंडल मेकिंग (12 दिवस), पेपर कवर लिफाफा एवं फाइल मेकिंग (12 दिवस) तथा फास्ट फूड उद्यमी (12 दिवस) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से इच्छुक अभ्यर्थी विभिन्न व्यवसायों से संबंधित कौशल सीखकर स्वरोजगार स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

            संस्थान के अनुसार, 18 से 50 वर्ष तक के इच्छुक व्यक्ति आरसेटी में संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षण, आवास, भोजन, चाय तथा स्टेशनरी आदि की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।

पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज

            इच्छुक अभ्यर्थियों को पंजीयन के लिए आधार कार्ड, राशन पर्ची एवं समग्र आईडी, पासपोर्ट साइज के चार फोटो, बैंक पासबुक, कम से कम आठवीं कक्षा की अंकसूची तथा परिवार के किसी सदस्य का जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की प्रति प्रस्तुत करनी होगी।

यहां करें संपर्क

            ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), दमोह का पता समन्ना बायपास रोड, सीता बावली, रूद्र पब्लिक स्कूल के पास, नया दमोह, जिला दमोह (म.प्र) है। संपर्क नंबर- 9893208233, 7746056122, 7828150877 एवं 6260224644।

            संस्थान के निदेशक ने इच्छुक युवक-युवतियों से प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ लेकर कौशल विकास एवं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की है

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!