E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

ग्राम सरखड़ी में श्री सोनी द्वारा ज्वार की उन्नत खेती

कृषि विज्ञान केंद्र, दमोह के प्रगतिशील कृषक राजकुमार सोनी (राजू सोनी) द्वारा ग्राम सरखड़ी में बदलते मौसम को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र, दमोह के तकनीकी मार्गदर्शन में लगभग 35 एकड़ क्षेत्रफल में ज्वार फसल की खेती की गई।  जिसमें प्रति एकड़ लागत छः से आठ हजार रूपये आती है एवं लगभग उत्पादन 15 से 25 क्विंटल प्रति एकड़ प्राप्त होता है। बदलते मौसम एवं अलनीनो के प्रभाव को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र, दमोह, प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. मनोज कुमार अहिरवार की सलाह पर प्रगतिशील कृषक श्री राजकुमार सोनी द्वारा खरीफ मौसम में उड़द एवं सोयाबीन फसल में बदलाव कर कम पानी एवं कम खाद उर्वरक के उपयोग से अधिक उत्पादन हेतु ज्वार की खेती की गई।

             जिसके अंतर्गत वरिष्ठ तकनीकी सहायक, शस्य विज्ञान डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी द्वारा बुवाई से लेकर रोग कीट नियंत्रण एवं अन्य सभी प्रकार का मार्गदर्शन समय-समय पर दिया गया, जिसमें बांसा, सरखड़ी, कुमेरिया, दमोह इत्यादि क्षेत्रों के कृषकों के लिए एक नई फसल के रूप में ज्वार फसल लाभ के रूप में निकलकर आ रही है एवं मंडी में भी 4000 से 6000 रू. प्रति क्विंटल की दर से आसानी से विक्रय हो जाती है

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!