E-Paperमध्य प्रदेश

दमोह में शासकीय उचित मूल्य दुकान आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे आवेदन, विभिन्न समितियां एवं महिला स्व-सहायता समूह कर सकेंगे आवेदन

कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), दमोह द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान के आवंटन के संबंध में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।  कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, दमोह के प्रतिवेदन के अनुसार दमोह विकासखंड अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान पिपरियासाहनी दुकान कोड -1103101, आमचौपरा दुकान कोड -1103030 वर्तमान में विक्रेताविहीन होने के कारण इसके आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

            इच्छुक पात्र संस्थाएं एवं समूह दुकान आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया मध्यप्रदेश शासन के उपभोक्ता संरक्षण विभाग की वेबसाइट ” (http://rationmitra.nic.in) पर उपलब्ध है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

इन संस्थाओं को मिलेगी आवेदन की पात्रता

            शासकीय उचित मूल्य दुकान के आवंटन के लिए मध्यप्रदेश सहकारी सोसायटी अधिनियम, 1960 के अंतर्गत उपभोक्ता सोसायटी, विपणन सोसायटी, उत्पादक सोसायटी, संसाधन सोसायटी,

बहुउद्देशीय सोसायटी आवेदन कर सकती हैं, इसके अतिरिक्त महिला स्व-सहायता समूह अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत तथा संयुक्त वन प्रबंधन समिति/संस्था भी निर्धारित पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकती हैं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!