*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया सम्मान*
*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया सम्मान*


दमोह। कर्तव्यपथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस वीरों की स्मृति में बुधवार, 21 अक्टूबर को पुलिस लाइन दमोह में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक जयंत कुमार मलैया, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक कर्तव्यपालन के दौरान वीरगति प्राप्त करने वाले 154 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नामों का वाचन किया। इनमें मध्यप्रदेश के 9 तथा अन्य राज्यों और अर्द्धसैनिक बलों के 145 जवान शामिल हैं। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पचक्र और पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस जवानों के बलिदान को याद किया गया।


