E-Paperमध्य प्रदेश

जनजातीय कार्य विभाग की कार्यप्रणाली से कर्मचारी परेशान

दमोह। म.प्र.शासकीय लिपिकीय कर्मचारी संघ के प्रान्तीय संरक्षक राकेश सिंह हजारी ने जिले के जनजातीय कार्य विभाग में कार्यरत लिपिक द्वारा अपनी मनमानी का आरोप लगाया है विभाग का कार्यरत कर्मचारी मानसिक, आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना कर रहा है, विभाग के अधिकारी की मेहरबानी के चलते उन्हें स्थापना, लेखा, राहत प्रकरण, छा.त्रावास शाखा एवं अन्य प्रभार भी सोपे गये है, किन्तु कर्मचारियों के स्वात्वों के तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता है, वर्तमान में म.प्र.शासन् द्वारा जारी डी.ए. एरियर्स का भुगतान किया जाना था, जो कि आज दिनांक तक नहीं किया गया है, 30 जून को सेवानिवृत्त कर्मचारियों का वेतनवृद्धि दिये जाने का प्रावधान है, किन्तु विगत 01 वर्ष से भी अधिक समय हो जाने पर उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है, इस संबंध में संबंधित लिपिक से संपर्क करने पर कार्य की अधिकता बताई जाती है, उक्त प्रकरणों का निराकरण नहीं होने से जहां कर्मचारियों को आर्थिक लाभ नहीं मिल रहा है, ना ही उन्हें इसका ब्याज मिलता है, जब से जिला संयोजक की पदस्थापना हुई है तब से लेकर आज दिनांक तक शासन् के निर्देशानुसार 01 तारीख को वेतन का भुगतान के आदेश है किन्तु अभी तक 5 तारीख से लेकर 8 तारीख को किया जाता है, विभाग में कार्यरत लिपिक सहा.ग्रेड तीन सहायक ग्रेड दो, लेखापाल आदि संवर्ग के कई पद रिक्त है, किन्तु इन्हें भरने की कोई कार्यवाही नहीं की गई है, वर्तमान में शासन् द्वारा जारी पदोन्नति की प्रक्रिया भी जिलाधिकारी द्वारा नहीं की गई है, छात्रावासों में कार्यरत अंशकालीन कर्मचारियों को पांच-पांच माह हो जाने पर भी उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है, ऐसे में उन कर्मचारियों को अपने परिवार का भरण पोषण की समस्या बनी रहती है, इस संबंध में अधिकारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को आवंटन के संबंध में पूर्व से अवगत नहीं कराया जाता है, ना ही बैठकों में इससे अवगत कराया जाता है । अतः जिला प्रशासन् एवं वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि कर्मचारियों की इन समस्याओं पर भी ध्यान देने की अपील की गई ।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!