Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

छात्रों की गूंज युवाओं से संवाद करेंगे राहुल गांधी-राशु चौहान

छात्रों की गूंज युवाओं से संवाद करेंगे राहुल गांधी-राशु चौहान

दमोह। छात्रों की गूंज युवाओं की आवाज उनके अधिकार और उनके बेहतर भविष्य की लड़ाई को मजबूत करने 19 सितंबर 2026 को इंदौर के भारत जोड़ो मैदान रीजनल पार्क के सामने राजीव सर्कल के पास शाम 5 बजें लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी का आगमन हो रहा है वह वहॉं म.प्र. के छात्रों से युवाओं से रूबरू संवाद करेगे। उसी को लेकर छात्रो की गूंज के कार्यक्रम प्रभारी शुभम तिवारी द्वारा पूर्व विधायक के कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि म.प्र. में पूर्व में हुए व्यापम परीक्षाये भर्ती परीक्षाओ में भाजपा सरकार ने खुले आम भ्रष्टाचार किया होनहार युवाओं के हक से बंचित किया गया। पूर्व विधायक अजय टंडन नें कहा कि राहुल गांधी के आगमन को लेकर भाजपा की मोहन सरकार इतनी बौखला गई कि उन्होंने ग्राउंड देने से मना कर दिया और अब जगह जगह यह प्रयास किया जा रहा है कि छात्र उस कार्यक्रम में न पहुंचे तो हम बता दे सर्वाधिक भागीदारी हमारे दमोह जिले से होगी। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन चंद जैन, मनु मिश्रा ने कहा कि आज पढे लिखे छात्रो नौजवानो की आवाज बन गये है राहुल गांधी हर कोई उन्हें सुनना चाहता है जुडना चाहता हैं जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नितिन मिश्रा, राशु चौहान, रजनी ठाकुर, विजय बहादुर, परम यादव, प्रदीप पटेल, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, दृगपाल सिंह, मंजीत यादव, दिनेश रैकवार, बसंत कुशवाहा, मदन सुमन, कमला निषाद, शानू जुनेजा, अजय जाटव, नौशाद खान, वकील कुरैशी ने भी कहा यह कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी का नहीं है यह केवल छात्रो और युवाओं को हो रही समस्याओं को लेकर उनके बेहतर भविष्य को लेकर आयोजित किया है जिसमें जिले के युवा अधिकाधिक संख्या मेें पहुंचे। उन छात्रो के आने जाने की व्यवस्था जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा की गई है। इस अवसर पर गौरव अवस्थी, विवेक शर्मा, ऋषभ सेन, देवेन्द्र पटेल, आमिर खान, राहुल नायक, अनुज राय, राघवेन्द्र सिंह, नीलेश यादव, बाबू चौहान, विनय अहिरवार आदि की उपस्थिति रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!