जिले के कृषकों व नागरिकों से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने की अपील आयोजन-कृषि उपज मण्डी प्रांगण दमोह
जिले के कृषकों व नागरिकों से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने की अपील आयोजन-कृषि उपज मण्डी प्रांगण दमोह
कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव ने ‘कृषक कल्याण वर्ष 2026’ के तहत आज 15 सितम्बर को प्रात: 11 बजे कृषि उपज मण्डी प्रांगण में आयोजित होने जा रहे जिला स्तरीय ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में जिले के सभी कृषकों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
कलेक्टर श्री यादव ने कहा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर कृषकों से सीधा संवाद करेंगे और मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने आयोजन में क्षेत्र के सभी प्रमुख जनप्रतिनिधिगण प्रत्यक्ष रूप से सहभागिता करने की अपील की है। कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 प्रगतिशील कृषकों तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा उन्नत कृषि यंत्रों, तकनीकी नवाचारों, जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रचार- प्रसार हेतु विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। महोत्सव के दौरान मृदा स्वास्थ्य परीक्षण (Soil Testing) तथा किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जानकारी दी जाएगी। कृषि उद्यमिता, कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण (Processing) और मूल्य संवर्धन (Value Addition) पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत संवाद आयोजित होगा। कृषकों को कृषि से जुड़ी समस्याओं का कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मौके पर ही त्वरित एवं वैज्ञानिक समाधान उपलब्ध कराया जाएगा।
कलेक्टर श्री यादव ने जिले के सभी किसान भाइयों एवं बहनों से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मंडी प्रांगण पहुंचकर शासन की योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन का लाभ उठाएं!



