Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

संभागायुक्त श्री दिलीप कुमार नें पटेरा में सांदीपनि विद्यालय और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण, पौधारोपण भी किया समय-सीमा में कार्य पूर्ण सुनिश्चित करने दिए कड़े निर्देश

संभागायुक्त सागर संभाग दिलीप कुमार ने आज पटेरा में संदीपनी विद्यालय के निर्माणधीन भवन का जायजा लिया। इस दौरान पटेरा में फिल्टर प्लांट पहुंचे जहां पर प्लांट की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर परिसर में जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के साथ पौधारोपण भी किया।

उन्होंने जल निगम के महाप्रबंधक गौरव सराफ से कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण न केवल किया जाए बल्कि उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान सांदीपनि विद्यालय के कार्यकारी एजेंसी एवं अधिकारियों से कहा पूर्ण गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्य सुनिश्चित कराया जाए इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस बात का विशेष ध्यान रखें । उन्होंने यहां पर पेयजल की व्यवस्था और सड़क निर्माण गुणवत्तापूर्ण, समय-सीमा में करने के निर्देश दिए।

उद्यम संवाद

संभागायुक्त दिलीप कुमार ने इस अवसर पर क्षेत्र के उद्यमियों के साथ चर्चा की उनकी बातें सुनी और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होने कहा शासन ने उद्यमियों के हित में अनेकों योजनाएं चलाई है उनको समझे और उसका लाभ उठाएं और अपने उद्यम को आगे बढ़ाएं। उन्होने कहा सरकार उद्यमियों को हर संभव सहायता देने तत्पर है।

इस अवसर पर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, एसडीम हटा राकेश सिंह मरकाम तहसीलदार उमेश तिवारी, तहसीलदार मानसी अग्रवाल एवं लोक निर्माण विभाग पीआईयू कार्यपालन यंत्री श्री विश्वकर्मा, अनुविभागीय अधिकारी श्री पटेल भी मौजूद रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!