E-Paperमध्य प्रदेश
कलेक्टर ने जिला अस्पताल में एक्सपायरी दवा प्रकरण का लिया संज्ञान दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
जिला अस्पताल दमोह में मरीज को एक्सपायरी दवा वितरित किए जाने की शिकायत प्राप्त होते ही कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने मामले की जांच के निर्देश दिए। घटना की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों को मौका मुआयना करने तथा अस्पताल के दवा स्टॉक (स्टोर रूम) एवं वितरण पंजियों के सूक्ष्म परीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर श्री यादव ने स्पष्ट किया कि मरीजों के जीवन और स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने कहा जांच रिपोर्ट के आधार पर दवा वितरण काउंटर के कर्मचारियों, स्टोर प्रभारी और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।



