नगरपालिका की विशेष जनसुनवाई 08 सितंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में
नगरपालिका परिषद दमोह द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विशेष जनसुनवाई शिविर का आयोजन 08 सितंबर 2026, मंगलवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर दमोह में किया गया है।
शिविर में नगरपालिका से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं योजनाओं के संबंध में नागरिकों की सुनवाई की जाएगी। इनमें आवास योजना, समग्र शाखा, संबल योजना, भवन संनिर्माण, मजदूरी कार्ड, जलप्रदाय, राजस्व, जन्म-मृत्यु पंजीयन, पथ विक्रेताओं के लिए पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना के अंतर्गत ऋण, सफाई, अतिक्रमण तथा खाद्यान्न पर्ची सहित अन्य विषय शामिल हैं।
सीएमओ नगरपालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्या के निराकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित हों। आवेदकों को आधार कार्ड, समग्र आई.डी., बैंक पासबुक तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर वाला मोबाइल साथ लाना आवश्यक होगा।


