शालेय स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत अभी तक 5135 छात्र-छात्राओं की गई निःशुल्क नेत्र जाँच
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय ने बताया कि बच्चों की नजर धीरे-धीरे कमजोर होना उनकी पढ़ाई और दैनिक गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है। बच्चों में आंखों से संबंधित समस्या की समय पर पहचान और उचित उपचार बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से शालेय स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत शासकीय शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए विशेष निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर आयोजित किये जा रहे है।
वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा राय ने बताया कि जिला चिकित्सालय सहित अभी तक विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के अंतर्गत 30 शासकीय शालाओं में आयोजित शिविर में कुल 5135 छात्र-छात्राओं की नेत्र जांच स्वास्थ्य टीम द्वारा की गई है। कमजोर दृष्टि वाले चिन्हित 365 छात्र-छात्राओं को चिन्हित किया गया है, जिसमें से 309 बच्चों के चश्मे का नंबर निर्धारित किया गया है। निर्धारित नंबर के अनुसार चश्मे तैयार कराकर बच्चों को निःशुल्क वितरित किए जाएंगे।


