E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

रक्षाबंधन पर एसपी आनंद कलादगि को बांधी राखी ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहनों ने दिया रक्षा एवं सेवा का संदेश

रक्षाबंधन पर एसपी आनंद कलादगि को बांधी राखी ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहनों ने दिया रक्षा एवं सेवा का संदेश

रक्षाबंधन पर एसपी आनंद कलादगि को बांधी राखी

ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहनों ने दिया रक्षा एवं सेवा का संदेश

दमोह। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहन भारती वैन ने पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) को राखी बांधी।

फुटेरा वार्ड क्रमांक-4 के कछयाना मोहल्ला स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम की ओर से आयोजित इस आत्मीय कार्यक्रम में बहन भारती वैन ने एसपी कलादगि को रक्षा सूत्र बांधकर देश और समाज की सुरक्षा में दिन-रात कर्तव्य निभा रहे पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की सुरक्षा, स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की मंगलकामना की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने बहनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज की बेटियों और बहनों की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि परस्पर सम्मान, विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है।

ब्रह्माकुमारी आश्रम द्वारा प्रतिवर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर रक्षा सूत्र बांधा जाता है। इस पहल के माध्यम से भाई-बहन के स्नेह के साथ-साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाता है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!