कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगा मजदूरों का हूजूम, आउटसोर्सिंग से लेकर रोजगार की सुरक्षा तक उठेंगे सवाल, भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्र व्यापी ज्ञापन अभियान

दमोह। भारतीय मजदूर संघ अखिल भारतीय कार्य समिति में लिए गए निर्णय अनुसार श्रमिकों एवं कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर 17 अगस्त को राष्ट्रव्यापी ज्ञापन अभियान पूरे देश में आयोजित किया जावेगा। इसी क्रम में दमोह जिला मुख्यालय पर भारतीय मजदूर संघ जिला दमोह के समस्त अनुसांगिक संगठनों के नेतृत्व में माननीय प्रधानमंत्री जी, एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सोप जावेगा। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री देवेंद्र चौबे ने बताया अभियान में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के शासकीय सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के श्रमिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं प्रमुख मांगों को शासन के कार्यक्रम मे सफल बनाने के लिए जिले के समस्त मान्यता प्राप्त अनुसांगिक संगठनों से ज्यादा से ज्यादा संख्यात्मक बल के साथ उपस्थित होने की विनम्र अपील करते हैं जिससे श्रमिकों की आवाज शासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा सकें।



