
दमोह। मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा दमोह के जिलाध्यक्ष प्रमोद अहिरवार जिला सचिव अभिषेक सिंह राजपूत एवं कोषाध्यक्ष शैलेंद्र अहिरवार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 2 अगस्त को संघ जिला अंशकालीन कर्मचारियो की बैठक शासकीय रानी दुर्गावती कन्या हाई स्कूल मंे आयोजित की गई बैठक की। अध्यक्षता संघ के संरक्षक श्री धरमदास रोहित द्वारा कर्मचारी हितैषी मुद्दों पर चर्चा हुई आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावासों मे अंशकालीन कर्मचारी रसोईया चौकीदार कार्यरत एवं शिक्षा विभाग में अंशकालीन सफाई कर्मचारी लगभग 15 वर्षों से शासन का कार्य कर रहे हैं कुछ अंशकालीन कर्मचारियों को 3000 मिलते हैं कुछ अंशकालीन कर्मचारियों को 5000 वेतन दी जाती है जिससे इस महंगाई के दौर में घर चलना तो ठीक है घर में घर के लोग घुसने भी नहीं दे रहे हैं इस परिस्थिति में वह कहां जाए श्रीमान कलेक्टर महोदय जी से निवेदन करते हैं अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्ण कालीन करते हुए कम से कम कलेक्टर दर की जो राशि होती है शासन नियम अनुसार वह इन कर्मचारियों को दी जाए ताकि कुछ कठिनाइयों का समाधान हो सके एवं अन्य ब्लॉकों में श्रीमान जिला शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा पत्र जारी हुआ जिसमें अंशकालीन कर्मचारी का मानदेय 10 माह का था जिला शिक्षा अधिकारी महोदय जी ने इस आदेश को संशोधन करके 12 माह किया था परंतु अन्य ब्लॉकों में मई जून 2026 का वेतन भुगतान हो चुका लेकिन हमारे दमोह ब्लॉक में मई जून का वेतन भुगतान आज दिनांक तक नहीं हुआ श्रीमान जी से निवेदन करते हैं दमोह ब्लॉक के अंशकालीन कर्मचारी का वेतन भुगतान किया जाए अतः संघ इन सभी समस्याओं के उचित समाधान हेतु श्रीमान जी को ज्ञापन सौपना की बैठक में चर्चा की जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी बैठक में उपस्थित समस्त अंशकालीन कर्मचारी उपस्थित करें।


